Sport India 2022 में देश के लुप्त मल्लखंब खेल ने मचाई धूम, बना आकर्षण का केंद्र

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (05/08/2022): 10वां स्पोर्ट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो 2022 का आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया गया है। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 4-6 अगस्त 2022 तक होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत को विश्व खेलों में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाना है।

बता दें इसके अंतर्गत 10वां स्पोर्ट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो 2022 में स्पोर्टस उत्पाद प्रर्दशनी के साथ-साथ देश के लुप्त खेलों को फिर से उजागर करने के लिए खेलो का भी प्रदर्शन किया जाना है।

देश में लुप्त हो रहे खेल मल्लखंब को आगे बढ़ाने और लोकप्रिय बनाने के लिए 10वां स्पोर्ट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो 2022 में प्रर्दशित किया जा रहा है।

 

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए मल्लखंब के कोच हर्ष भार्गव ने मल्लखंब के बारे में व्यापक जानकारी देते हुए कहा कि मल्लखंब दो शब्दों से मिलकर बना है पहला “मल्ल” यानी रेसलर और दूसरा “खंभ” यानी पोल। और मल्लखंब की शुरुआत बालमभट्ट ने की थी, और यह भारत का सबसे पुराना और पारम्परिक खेल है। जिसमें खिलाड़ी लकड़ी के एक उर्ध्व खम्भे या रस्सी के उपर तरह-तरह के करतब दिखाते हैं। साथ ही मल्लखंब को सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आओ खेलों इंडिया’ में शामिल किया है।

कोच हर्ष भार्गव ने मल्लखंब के फायदे बताते हुए कहा कि मुझे मल्लखंब करते हुए लगभग 8 साल हो चुके हैं। मेरा अनुभव है कि मल्लखंब से पूरा शरीर लचीला होने के साथ- साथ शरीर मजबूत भी होता है। क्योंकि इसमें योगा के व्यायाम ही खंभे पर प्रर्दशित करते हैं। साथ ही उन्होंने मल्लखंब के अभ्यास के बारे में बताते हुए कहा कि मल्लखंब में प्रतिदिन 2 से 3 घंटे अभ्यास करते हैं, और लगभग 2 से 3 साल एक अच्छा मल्लखंब प्रदर्शन करने में लगते हैं।

 

साथ ही कोच हर्ष भार्गव ने मल्लखंब प्रदर्शन और अभ्यास के दौरान सावधानी बरतने के बारे में बताते हुए कहा कि मल्लखंब को किसी निष्णात व्यक्ति के सहयोग के बिना नहीं करना चाहिए। क्योंकि मल्लखंब करने का तरीका होता है, जिसमें मल्लखंब प्रदर्शन करने से पहले व्यक्ति को सामान्य योगा और दौड़ कराई जाती है। फिर उसको पूरी सावधानी के साथ खंभे पर मल्लखंब का अभ्यास कराया जाता है। जिसमें मल्लखंब के नीचे Mats होते हैं, और साथ ही एक अनुभवी कोच उसके साथ होता है।

टेन न्यूज नेटवर्क के माध्यम से मल्लखंब कोच हर्ष भार्गव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को मल्लखंब से जुड़ना चाहिए, क्योंकि मल्लखंब हमारे देश का सबसे पुराना और पारंपरिक खेल है,फिर भी देश के बहुत लोग मल्लखंब से आज भी अनजान हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार मल्लखंब को प्रमोट कर रही है। और इसलिए युवाओं को मल्लखंब से जुड़कर देश और विश्व में मल्लखंब का परचम लहराना है।

टेन न्यूज नेटवर्क के साथ मल्लखंब कोच हर्ष भार्गव और इनकी पूरी टीम ने 10वां स्पोर्ट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो 2022 के आयोजन को लेकर अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यहां उनको मल्लखंब प्रदर्शन करते हुए काफी अच्छा लगा क्योंकि यहां लोग उनके मल्लखंब को खूब सराह रहे हैं। और इसलिए हम आयोजकों को धन्यवाद करते हैं उन्होंने हमें मल्लखंब प्रदर्शन करने के लिए स्थान दिया।।

Share