कांग्रेस नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह हुए ब ीजेपी पार्टी में शामिल

यदपि कांग्रेस छोडकर जाने का निर्णय बेहद दिमागी जद्दोजहद के बाद लेना पडा, लेकिन अफसोस इस बात का है कि विगत कई वर्षों से आवाम की आवाज उठाने का काम करता रहा और सडकों के माध्यम से उस आवाज को सही जगह पहुॅचाया, लेकिन पार्टी की गुटबाजी और चापलूसों को पंसद करना, इस परिवार से अलग होना का एक कारण बना।

विगत कई माह से जनभावनाओं को देखते हुए, देश की एकता, अखंडता और सदभाव के लिए देश और प्रदेश हित में यह निर्णय लिये जाने सही प्रतीत हुआ। भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से मैं आगामी दिनों में किसानों व गरीब मजलूमों की आवाज उठाने का कार्य करता रहूॅगा।
आज श्री केशव प्रसाद मौर्य, जोकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है, ने बडे सम्मानपूर्वक भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए, क्षेत्र के लोगों की सेवा किये जाने के निर्देश मुझे दिये।
अपने साामजिक व राजनैतिक जीवन का सफर इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ आपकी सेवा में संलग्न कर रहा हूॅ।

पारिवारिक पृष्ठभूमि:-
मैं कस्बा रबूपुरा के एक संभ्रान्त कृषक परिवार से ताल्लुक रखता हूॅ मेरे पिता स्व0 ठा0 हीरी सिंह सामाजिक और राजनैतिक विरासत मेरे लिए छोडकर गये थे, जिसके कारण पोस्ट ग्रेजुएट करने के पश्चात मैं विगत 30 वर्षों से जनपद गौतमबुद्धनगर में सामाजिक व राजनैतिक कार्य करता चला आ रहा हूॅ। मेरा राजनैतिक जीवन इस प्रकार है-

1- वर्ष 1984-85 सेण्ट जाॅन्स कालिज आगरा, छात्र संघ का महासचिव, रहा।

2- वर्ष 1993 में महामंत्री, जिला युवक कांग्रेस जनपद-बुलन्दशहर, रहा हॅू।
3- वर्ष 1994, में जिला कांग्रेस कमेटी बुलन्दशहर का महासचिव रहा हॅू।
4- वर्ष 1995 में पी.सी.सी. सदस्य रहा हॅू।
5- वर्ष 2001 से 2006 तक चेयरमैन, नगर पंचायत, रबूपुरा, रहा हॅू।
6- वर्ष 2004 में महामंत्री, उत्तर प्रदेश कांगे्रस, पंचायत प्रकोष्ठ, रहा हॅू।
7- वर्ष 2005 में महामंत्री, उत्तर प्रदेश कांगे्रस कमेटी किसान प्रकोष्ठ, रहा हॅू।
8- वर्ष 2007 में उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर रहा हॅू।
9- वर्ष 2010 में गौतमबुद्धनगर के जेवर से पी.सी.सी निर्वाचित हुआ हूॅ।

10- किसानों द्वारा अपनी मातृभूमि की रक्षार्थ सन् 2011 में चलाये गये भटटा पारसौल आंदोलन में मुख्य भूमिका अदा की।
11- निरंतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान व मजदूरों को उनका हक दिलवाने के लिए सैंकडों आंदोलन किये।
12- सन 2012 में 63, जेवर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडा तथा लगभग 59 हजार मत प्राप्त किये।

13- अब तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता, प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य व उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया टीम का सदस्य था।

सामाजिक कार्य:-
आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के सभी वर्गों की यथासम्भव आर्थिक सहायता की है, जैसे गरीब कन्याओं के विवाह कराना, रोजगारपरक प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व सिलाई मशीन वितरित करना, बेसहारा व निर्बलों को कम्बल वितरित करना तथा क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से समाज के कमजोर तबकों को शिक्षित व रोजगारोन्मुख बनाना आदि।

Share