शहर की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लेगा सोशल मीडिया का सहारा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर की समस्याओं का समाधान करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगा। इसके लिए ट्विटर, वॉट्सऐप और फेसबुक पर अकाउंट बनाए जाएंगे। वॉट्सऐप के जरिए अधिकारियों और शहरवासियों को जोड़ा जाएगा। सोशल मीडिया पर आई शिकायतों का समाधान कराया जाएगा। सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि शहरवासियों के लिए कॉल सेंटर बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही सोशल मीडिया का प्रयोग करने पर भी फोकस किया जा रहा है।

Share