जिलाधिकारी ने गौतमबुद्ध नगर के निवासियों को दीवाली पर्व पर दिया संदेश

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने रोशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,-कर्मचारियों, उद्यमियों, व्यापारियों, एवं समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भेंट करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है। जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत में सभी त्योहारों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है और हमारे देश का प्रत्येक त्यौहार कुछ ना कुछ संदेश समाज को देता है। इसी प्रकार रोशनी का यह पर्व दीपावली हमें संदेश देता है कि सभी के जीवन में हमेशा रोशनी एवं खुशहाली रहे । उन्होंने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए इसी संदेश के साथ दीपावली का पर्व मनाए जाने का आव्हान किया है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त जनपद वासियों के जीवन की खुशहाली की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार के द्वारा भी समस्त जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट करते हुए आपसी सौहार्द के साथ दीपावली पर्व को मनाए जाने का आह्वान किया है।

Share