अनिल दुजाना गैंग का शार्प शूटर मोहित नागर को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस एक बड़ी सफलता हासिल हुई | दरसल ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक इनामी बदमाश मोहित नागर को गिरफ्तार किया है | वही पुलिस के अधिकारीयों का कहना है की इनामी बदमाश मोहित नागर कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना गैंग का शार्प शूटर है | जिस पर 25 हज़ार का इनाम रखा गया था | वही ये आरोपी काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था | साथ ही जूनपत गावँ में हुए दोहरे हत्या काण्ड में लम्बे समय से फरार चल रहा था , दोहरे हत्या काण्ड में एक पुलिस कर्मी की भी मौत हो गयी थी | वही आज ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर असलाह बरामद किया |

Share