Greater Noida: बारिश में छत गिरने से 7 लोग चपेट में, 4 गंभीर रूप से घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (08 सितंबर 2024): ग्रेटर नोएडा से बारिश में छत गिरने की घटना की सामने आई है। बता दें कि थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत बारिश से मकान की छत गिर गई और एक बड़ी घटना हो गई। छत गिरने से 7 लोग इस घटना की चपेट में आ गए जिसमें 4 लोग घायल हो गए और 3 की स्थिति सामान्य है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार (ADCP Greater Noida Ashok Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 07 सितंबर को थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोलस में अधिक बारिश होने के कारण सैफू उर्फ सैफ अली पुत आस मोहम्मद के मकान की छत गिरने से सैफू उर्फ सैफ अली पुत्र आस मोहम्मद उम्र 35 वर्ष, सकीला पुत्री नूर मोहम्मद उम्र 50 वर्ष, अली खान पुत्र सैफू उम्र 2 वर्ष, सोहन पुत्र सैफू उम्र 4 वर्ष को चोट आई है जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य परिजन शाहिद पत्नी सैफू उर्फ सैफ अली उम्र 34 वर्ष, शान पुत्र सैफू उम्र 8 वर्ष व और तैमूर पुत्र सैफू उम्र 3 वर्ष की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share