बुधवार की महापंचायत को लेकर किसानों ने की अहम बैठक, जानिए क्या है किसानों की रणनीति

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 फरवरी 2024): बुधवार, 21 फरवरी को होने वाली किसानों की महापंचायत को लेकर आज मंगलवार, 20 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में किसानों ने एक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता ज्ञानी सरपंच व संचालन सुनील प्रधान ने किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर कल 21 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से ट्रैक्टरों के साथ किसान जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचेंगे। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। गौतमबुद्ध नगर के किसानों की समस्याएं पिछले काफी समय से चली आ रही है। किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन पर कोई असर नहीं हो रहा है। इसलिए कल 21 फरवरी की महापंचायत में अहम निर्णय लिए जाएंगे।

इस मौके पर मटरू नागर, राजे प्रधान, राजीव मलिक, अनित कसाना, भगत सिंह, प्रधान विनोद, पंडित योगेश, भाटी सुबे, राम मास्टर आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share