बड़ी खबर: जिले के सबसे बड़े स्क्रैप माफिया रवि काना की पत्नी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 फरवरी 2024): इस समय गौतमबुद्ध नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर जिले के सबसे बड़े स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर की बीवी मधु को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। जो भारत छोड़कर विदेश भागने की तैयारी में थी लेकिन पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर उसके देश छोड़कर भागने के मनसूबों पर पानी फेर दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि एक पीडिता ने 30 दिसंबर को थाना सैक्टर-39 पर तहरीर दी थी उसके साथ माफिया रवि, काना ने अपने साथियों के मिलकर गैंगरेप किया है। तभी से इस गैंगरेप मामले के सामने आने के बाद पुलिस गौतमबुद्ध नगर के सबसे बड़े स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर, माफिया रवि काना के पीछे पड़ी है।‌ पुलिस ने रवि काना के गैंग में शामिल उसकी पत्नी मधु नागर और उसकी प्रेमिका काजल झा समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माफिया रवि काना के गैंग के कई लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर माफिया रवि काना के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हैं उसकी 100 करोड़ की संपत्ति भी कब्त की है। वहीं आज नोएडा पुलिस ने माफिया रवि काना की पत्नी मुध को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। जो देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में थी। लेकिन पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर इसके विदेश छोड़ने के मनसूबों पर पानी फेर दिया।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share