भाजपा नेता एवं गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी का कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिवस, लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा रहें मौजूद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 नवंबर 2023): गुरूवार, 23 नवंबर को भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपत्ता गोलचक्कर अंसल हाऊसिंग सोसाइटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी का जन्मदिन केक काट कर मनाया। जन्मदिन कार्यक्रम में भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉक्टर महेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी सरल एवं मृदुभाषी हैं। भाजपा में युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष रहते हुए विभिन्न दायित्व पदों पर कार्य करते हुए इन्होंने संगठन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा हम सब मिलकर गौतमबुद्धनगर 2024 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करें, इसके लिये 25 व 26 नवम्बर को विशेष बूथ महाभियान को सफल बनाने के लिए अपने अपने बूथ पर नई वोट बनवाने के लिये घर घर संपर्क करें।

जन्मदिन के अवसर पर मुख़्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, दीपक भारद्वाज, सुनील भाटी, इन्द्रनागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, सत्यपाल शर्मा, मनोज गर्ग, मनोज प्रधान, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज भाटी, रवि भदोरिया, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुँच कर जन्मदिन की बधाई दी‌।।

Share