बीज बुआई को लेकर उपजे विवाद में हुई फायरिंग, एक व्यक्ति हिरासत में

Arrest

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 नवंबर 2023): थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत दो लोगों में खेत में बुआई करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में फायरिंग भी हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। एडीसीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि गुरूवार, 23 नवंबर को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकरपुर के रकबे में लगने वाले खेत जो पूर्व में सर्वोत्तम ग्रुप द्वारा खरीदा जा चुका है, उस पर ग्राम कमरैला के रहने वाले अशोक द्वारा खेत जुताई का कार्य किया जा रहा था। ग्राम रामगढ़ के रहने वाले वीर सिंह एवं बोडाकी के रहने वाले संजय ने आकर खेत जोतने का विरोध किया एवं कहा कि यह हम बताएंगे कि खेत किसको बोना है। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गईं। हवाई फायरिंग की जानकारी हुई है। मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।

Share