सेक्टर म्यू-2 में 5 पदों पर आरडब्ल्यूए का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न, जाने किन प्रत्यासियों ने मारी बाजी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25/09/2023): रविवार, 24 सितंबर को फेडरेशन आफ आर०डब्ल्यू, ऐज ग्रेटर नोएडा के महासचिव दीपक कुमार भाटी व संरक्षक रणजीत प्रधान की देखरेख में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 की आर०डब्ल्यू०ए का चुनाव सम्पन्न हुआ।

बता दें कि कुल 5 पदो के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल मत 623 में से 570 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमे अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह राठी ने 212 मतों से हृदयेश रावल को पराजित किया, उपाध्यक्ष पद पर चंद्रभान शर्मा ने जयप्रकाश सिंह को 210 मत से पराजित किया, महासचिव पद दीपक ठाकुर ने सतेंद्र कुमार को 220 मतों से पराजित किया, सचिव पद पर रामप्रसाद ने इंदरपाल को 206 मतों से विजयी घोषित किया, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद सत्संगी ने प्रमोद शर्मा को 192 मतों से पराजित किया।

इस मौके से फेडरेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर, चुनाव अधिकारी उपेन्द्र सिंह, कृष्णा फोजदार, जितेन्द्र भाटी, मोहित शर्मा, कुलवंत सिंह, नीतीश तिवारी, सुनील पाठक, चौकी इंचार्ज विशाल कुमार, मनोज नागर, बलराज हूण, जनार्दन, सतेंद्र हूण और चुनाव पर्यवेक्षक दीपक कुमार भाटी उपस्थित रहे।

Share