चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग पर Galgotias University के छात्रों ने मनाया जश्न

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने बीटा 2 स्थित ओमेक्स मॉल में जश्न मनाया।
इस अवसर पर बच्चों ने एक नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को चंद्रयान-3 के बारे में बताया साथ ही साथ भारतीय वैज्ञानिकों वैज्ञानिकों के मेहनत की सराहना भी की।

छात्रों ने तिरंगे के साथ मां तुझे सलाम और वंदे मातरम की धुन पर नृत्य करके वहां मौजूद लोगों को मंत्र मुक्त कर लिया।
इस अवसर पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के मीडिया स्कूल के डीन प्रोफेसर ए राम पांडे, डॉ. भवानी शंकर मिश्र, श्री सुभाष तिवारी, सुनील त्यागी, अपूर्वा शुक्ला, शेखर सुमन सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share