चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए सीमा और सचिन ने रखा व्रत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23/08/2023): आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। आज बुधवार को 6 बजकर 4 मिनट पर भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। सारी दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है, सभी लोग चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं प्यार के खातिर पाकिस्तान से आई सीमा और उसके प्रेमी सचिन ने चंद्रयान -3 की सफलता के लिए व्रत रखा है।

विडियो में सीमा हैदर भारत के चंद्रयान-3 के बारे में कहती नजर आ रही है कि आज मेरा उपवास है। आगे सीमा हैदर ने भगवान श्री राम और सभी देवी देवताओं से प्रार्थना करते हुए कहा कि आज हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 सुरक्षित और सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए। चंद्रयान-3 के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत मेहनत कर रहे हैं। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद हमारे भारत देश का नाम बहुत ऊंचा होगा और हमारा देश भारत का दबदबा पूरे दुनिया में बढ़ेगा। और मैं अपना उपवास तभी खोलूंगी जब हमारा चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक और सुरक्षित उतर जायेगा।।

Share