जन-जन को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है हमारी डबल इंजन की सरकार: सांसद डॉ महेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (03/06/2023): शुक्रवार, 2 जून को दादरी विधानसभा में जिला कार्यालय तिलपता गोल चक्कर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि श्रीचंद शर्मा मौजूद रहे।

बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका ओढ़ाकर डॉक्टर महेश शर्मा ने उनका सम्मान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा ” भाजपा उन सभी पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम के बल पर आगे बढ़ी है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूर्ण हुए इन वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हमारी मोदी सरकार में हुए हैं धारा 370 को हटाना, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण, बॉर्डर तक सड़कों का निर्माण कर देश की सीमाएं सुरक्षित करने का कार्य, औद्योगिकरण करके नए भारत के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। जन जन के लिए कार्य करने का काम हमारी डबल इंजन की सरकारें कर रही हैं। महिलाओं के लिए उज्ज्वला गैस योजना, जन धन योजना, भारत आयुष्मान योजना, किसानों के फसल बीमा योजना आदि सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं जन जन के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कुशल नेतृत्व में उत्तम प्रदेश बन रहा है। गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट का निर्माण से विदेशी निवेश के साथ यहां लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा।”

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि ” वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से आज भाजपा की केन्द्र और प्रदेश में सरकार है। आज वास्तव में हमारे अच्छे दिन लाने का कार्य हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किए है। आज से कुछ दिन पहले ऐतिहासिक घटना हुई। जिसमें किसी देश के प्रधानमंत्री के द्वारा हमारे प्रधानमंत्री के पैर छूना और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री द्वारा हमारे प्रधानमंत्री मोदी को बॉस कह कर पुकारता है और अमेरिका का राष्ट्रपति पीछे से आकर हाथ मिलाकर ओटोग्राफ मांगता है। जिससे भारत की 140 करोड़ जनता का मस्तक ऊंचा होता है।”

जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने सभी देवतुल्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का बैठक में आने लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।

बैठक में मुख्य रूप से बिजेंद्र भाटी ओबीसी आयोग सदस्य, मास्टर राधाचरण भाटी, जगभूषण गर्ग, देवेन्द्र खटाना, परमेश्वर दयाल गुप्ता, सेवानंद शर्मा, पवन रावल, दीपक भारद्वाज, पवन नागर, गजेन्द्र मावी, सुनील भाटी, गुरुदेव भाटी, धर्मेंद्र कोरी, रिंकु भाटी, कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, महेश शर्मा, मनोज गर्ग आदि सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहें।।

Share