बिछ गई चुनावी बिसात, शह और मात का खेल हुआ शुरू | बीजेपी में इन नामों पर बनी सहमति

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24/04/2023): गौतमबुद्ध नगर में नगर निकाय चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। सोमवार, 17 अप्रैल से नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।

अंदरखाने से मिल रही जानकारी के मुताबिक दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से तीसरी बार गीता पंडित को मैदान में उतार सकती है। साथ ही जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज जैन के नाम पर मुहर लग सकती है। अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए नेता अयूब खान को मैदान में उतारा है।

ज्ञात हो कि नगर निकाय चुनाव 2023 में जनपद गौतमबुद्ध नगर में नगर पालिका दादरी और पांच नगर पंचायतों (दनकौर, बिलासपुर, जेवर, जहांगीरपुर और रबूपुरा) में चुनाव होने जा रहा है। वहीं अबतक नगर निकाय चुनाव 2023 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 40 और सदस्य पद के लिए 113 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। कुल मिलाकर 153 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नगर निकाय चुनाव 2023 में नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2023 है। 27 अप्रैल 2023 को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 28 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। 11 मई 2023 को मतदान होगा और 13 मई 2023 परिणाम घोषित किए जाएंगे।।

Share