ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02/01/2023): नए साल के दूसरे ही दिन 2 जनवरी के सुबह दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना दादरी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस एक्सीडेंट या मर्डर मिस्ट्री पर ग्रेटर नोएडा डीसीपी अभिषेक वर्मा जांच पड़ताल कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आज 2 जनवरी सुबह 7:00 बजे दादरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दादरी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। देखा कि लड़की के हाथ, पैर और सिर भारी वाहन से कुचला हुआ शव मिला। फिर दादरी पुलिस ने लड़की के शव का पंचनामा भर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

आगे ग्रेटर नोएडा डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में यह एक एक्सीडेंट लग रहा है। लेकिन पुलिस हत्या एंगल पर भी काम कर रही है।

वहीं अभी तक महिला की पहचान नहीं हुई है और महिला की पहचान पर दादरी पुलिस काम कर रही है। और जल्द ही इस मामले की गुत्थी को सुलझाया जाएगा।

Share