लगातार 17 वीं बार पहले स्थान पर कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02/01/2023): साल 2023 के शुरुआत में ही कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिले में सशक्त पुलिसिंग होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के यूपी-112 के रेस्पान्स टाईम में गौतमबुद्ध नगर लगातार 17वीं बार प्रथम पायदान पर है।

बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश के यूपी-112 के रेस्पान्स टाईम में जुलाई 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर काबिज है। इससे पूर्व भी 16 माह से लगातार कमिश्नरेट-गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं नववर्ष 2023 में पुनः17वीं बार पहले स्थान पर रहा। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 422 इवेंन्ट प्राप्त होते है।

कमिश्नरेट-गौतमबुद्ध नगर से डायल-112 से 65 चार पहिया पीआरवी व 50 दो पहिया पीआरवी द्वारा पहुँचकर कॉलर को त्वरित सहायता प्रदान की जाती है।

 

औसतन 6 मिनट 22 सेकेंड रहा रिस्पॉन्स टाइम

कमिश्नरेट-गौतमबुद्ध नगर में दिसंबर माह में कुल 13102 सूचनाऐं प्राप्त हुई। जिन पर पीआरवी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित सहायता प्रदान की गई। महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये, कमिश्नरेट-गौतमबुद्ध नगर में 06 महिला पीआरवी, हाईवे पर सुरक्षा एवं त्वरित रेस्पॉन्स के लिये 04 पीआरवी ईस्टर्न-पेरीफेरल तथा 02 पीआरवी यमुना-एक्सप्रेस-वे पर संचालित रहती है।

साथ ही दिसम्बर महीने में कमिश्नरेट-गौतमबुद्ध नगर के शहरी क्षेत्र में पीआरवी का ऐवरेज रेस्पॉन्स टाइम 05 मिनट 42 सेकेंड एवं देहात क्षेत्र में पीआरवी का रेस्पॉन्स टाइम 06 मिनट 41 सैंकेण्ड तथा कमिश्नरेट-गौतमबुद्ध नगर का एवरेज रेस्पॉन्स टाइम 06 मिनट 22 सेकेंड रहा है।

पीआरवी के उत्तम कार्यशैली व तकनीकी सहायता तथा जल्द से जल्द कॉलर को पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करने के लिये पीआरवी कर्मियों को समय-समय पर 18 दिवसीय फ्रेशर कोर्स तथा प्रत्येक 06 माह के अन्तराल में सभी पीआरवी कर्मियों को 09 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कमिश्नरेट-गौतमबुद्ध नगर की पुलिस लाइन में कराया जाता है।

दिसंबर माह में दो बार मिला ‘पीआरवी ऑफ द डे’ का खिताब

दिसम्बर महीने में पूरे उत्तर प्रदेश के यूपी-112कमिश्नरेट-गौतमबुद्ध नगर दो बार ’पीआरवी ऑफ दा डे’ का खिताब प्राप्त किया है। जिसमें पहला मामला 16 दिसंबर 2022 को थाना बादलपुर के अन्तर्गत फोन छीनने की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुँची और पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुये, आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर उनके पास से बरामद मोटर साइकिल व मोबाइल को विधिक कार्यवाही हेतु स्थानीय थाने को सुपुर्द किया गया।

वहीं दूसरा मामला 27 दिसंबर 2022 को थाना फेस-3 अन्तर्गत आत्महत्या की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुँची थी। पीआरवी को जानकारी प्राप्त हुई थी कि कॉलर की लड़की के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। जिस कारण से कॉलर की लड़की ने नाराज होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे लड़की की स्थिति गम्भीर होती जा रही थी। पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये, कॉलर एवं कॉलर की लड़की को पीआरवी द्वारा नजदीकी जीवन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था।।

Share