शिक्षा से शिखर तक संस्था ने बस्ती की अशिक्षित महिलाओं व लड़कियों को समझाया जीवन में स्वस्थ होने का महत्व

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (01/09/2022): 1 सितंबर को शिक्षा से शिखर तक संस्था ने बस्ती की महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए रोटरी क्लब वैशाली व इनर व्हील क्लब की ओर से नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही सभी को सेनेट्री नेपकिन बाँटे गए। जिसका उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से पिछड़ी बस्तियों की महिलाएं और लड़कियों को जागरूक करना है।

संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि जिन्हें सही मायने मे जिदगी जीने के मायने आज तक नही पता है बस दो जून की रोटी कमाने मे ही वह अपना जीवन जैसे तैसे हालातों मे गुजार देती हैं। जो समय पर आये शारीरिक बदलावों को नहीं जानती व गलत धारणाओं की शिकार हो जाती है और इन्हीं लापरवाही की वजह से अनेक बीमारियों को जन्म देकर असमय ही उनकी मृत्यु हो जाती है। हमारा प्रयास है कि आस पास के सभी महिलाओं और लड़कियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाए व उन्हें आने वाली विभिन्न बीमारियों से उनका बचाव किया जाए।

आगे उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है इस मुहिम के जरिये हम हर उस महिला व लड़की तक पहुँचे जो आज भी अधूरी जानकारी पाकर मानसिक रूप से ग्रसित रहती हैं व कम उम्र मे ही शादी हो जाने के कारण उचित जानकारी न होने के कारण मातृत्व सुख, जैसी कई अमूल्य सुख से वंचित है, उनके उत्थान के लिए कार्य करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। संस्था ने लड़कियों के जीवन मे 12 वर्ष के बाद आये शारीरिक बदलावों को एक एक बिंदु को चित्र के माध्यम से समझाया गया।

साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि हमारे विचारों की बात की जाए तो जमीनी स्तर पर कार्य करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है, क्योंकि बदलाव तभी संभव है जब हम इन औरतो को जो आज केवल दो जून की रोटी कमाने के लिए जैसे तैसे अपना जीवन जी रही है। समय समय पर इस तरह के जागरूक कार्यक्रम करने को जागरूक करे। तभी हम एक स्वस्थ और खुशहाल भारत का निर्माण कर सकते हैं। जिसमे सबसे ज्यादा आवश्यकता बस्तियों की अशिक्षित महिलाओं लड़कियों को जागरूक करना है। और यह कार्यक्रम पूर्णता सफल रहा जहाँ बस्तियों से महिलाओं व लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व अपने संशय को दूर किया। इस कार्यक्रम मे संस्था नारी स्वस्थ तो पूरा घर खुशहाल का हम अपना संदेश देने मे कामयाब रहे।

साथ ही अनुपमा अग्रवाल द्वारा उन्हें समझाया गया कि वे शर्माए नहीं बल्कि समाज मे महिलाओं को गर्व से सर उठाकर जीने का आवाहन किया गया।

इस अवसर पर नीतु कुण्डलिया, उमा गुप्ता, अनुपमा अग्रवाल, उषा गुप्ता उपस्थित रहे।

Share