ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र के सुत्याना गांव में महिला को उसके पति ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने पीट-पीटकर मार डाला। आज तड़के चार बजे वह पत्नी के शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सीओ तृतीय राकेश कुमार ने बताया कि थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र के सुत्याना गांव न में राजू नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी संजू व बेटी अंजली व बेटे के साथ रहता है। राजू मूलरूप से झारखंड के बोकारों जनपद का रहने वाला है। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि राजू शराब पीने का आदी है। बीती रात को वह शराब पीकर घर आया। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। राजू ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा तथा तीन बजे के करीब उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह 4 बजे वह अपनी पत्नी को मृत अवस्था में छोड़ घर से भाग गया। सीओ ने बताया कि इस पूरी घटना को राजू की 12 वर्षीय बेटी अंजली व उसके 8 वर्षीय बेटे ने अपनी आंखों से देखा। डरे सहमे दोनों बच्चों ने सारा वाक्या रो-रोकर सुबह को पड़ोस में रहने वाले लोगों को बताया। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी
- Next DELHI WOOD 2017 AT INDIA EXPO MART GREATER NOIDA
- Previous शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक् स में 3 मार्च से पुलेला गोेपीचंद की बैडमिंटन अ कैडमी का ट्रायल शुरू
Useful Links
Recent Posts
- GL Bajaj में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन “सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव” आयोजित
- गौतमबुद्ध नगर में ठंड से भीख मांगने वाले व्यक्ति की मौत
- फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर 15 दिसंबर को विशाल कार-बाइक रैली का आयोजन
- ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 22वें यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल समापन
- ईशान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 5 दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ का सफल समापन | Photo Highlights
- ग्रेटर नोएडा एसीईओ ने अल्फा वन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में मीटर लगाने की तैयारी, ’धारा’ मीटर से पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
- GL Bajaj में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवा दिमागों को सशक्त करने की पहल
- ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया जागरुकता अभियान
- ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर एक्शन में डीएम!, दिए सख्त आदेश
News Calendar
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
parichowk.com: Greater Noida News Portal was launched by Shri Shantanu Sen, Former Joint Director & SPL IG, CBI on October 22, 2006. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.