निलंबित सर्वे लेखपाल दीपक कुमार शर्मा बिना किसी सूचना के हुए फरार!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24/05/2022): सहायक अभिलेख अधिकारी/उप जिलाधिकारी जेवर रजनीकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे लेखपाल दीपक कुमार शर्मा को सहायक अभिलेख अधिकारी, गौतमबुद्धनगर के आदेशों के क्रम में 07 जनवरी, 2022 को निलम्बित किया गया था।

उन्हें रजिस्ट्रार कानून कार्यालय तहसील सदर से सम्बद्ध किया गया। उनका प्रमाणपत्र अवमुक्त किया गया।

राजस्व परिषद ने पत्र द्वारा अवगत कराया है कि दीपक कुमार शर्मा सर्वे लेखपाल ने अपनी योगदान आख्या अभी तक भी मा0 राजस्व परिषद के समक्ष प्रस्तुत नहीं की है।

दीपक कुमार शर्मा पते पर विशेष वाहक घनश्यामदास सर्वे चैनमैन को भेजा गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया कि उक्त पते पर दीपक कुमार शर्मा नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है।

निलम्बित सर्वे लेखपाल दीपक कुमार शर्मा बिना किसी सूचना के फरार/लापता चल रहे है।

Share