शहर में बने सभी गोलचक्करों के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24/05/2022): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सभी गोल चक्कर और सेंट्रल वर्ज को दुरुस्त करने और उसके मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। टूटे कर्व स्टोन की मरम्मत और रंग पुताई आदि कार्य हो रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने शहर के रखरखाव के लिए कार्यों की समीक्षा बैठक कर सभी गोलचक्करों को दुरुस्त, टूटे कर्व स्टोन की मरम्मत करने और रेलिंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सीईओ के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में 50 से अधिक मुख्य गोलचक्करों को चमकाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सेक्टर अल्फा-1, बीटा-1, वह बीटा-2 आदि गोलचक्करों दुरूस्त किया गया है।

इन सभी गोलचक्करों के किनारे लगे जो कर्व स्टोन टूट गए थे, उनको दुरुस्त कर सुंदरीकरण किया जा रहा है।

Share