ग्रेटर नोएडा के स्कूल में दो बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने 124 लोगों के नमूने जांच को भेजें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक स्कूल में गुरुवार को दो कोरोना संक्रमित बच्चे मिले जिसके बाद 124 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। तीन दिसंबर को स्कूल में गाजियाबाद के दो बच्चे कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसकी जानकारी वहां के स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई थी।

स्कूल के ज्यादातर बच्चों की क्लास ऑनलाइन कर दी गई है। स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों के नमूने लिए गए हैं। शुक्रवार को इसकी जांच रिपोर्ट आएगी। कोरोना संक्रमण के लक्षण आने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने की हिदायत भी इनलोगों को दी गई है। वहीं गुरुवार को एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई।

अभी जिले में 22 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में विदेश से 5846 लोग जिले में वापस लौटे हैं। इनमें से 1253 लोग ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से आए हैं। विदेश से 326 लोगों की जांच की गई है। जिसमें से पांच पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि तीन का इलाज सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में चल रहा है। 6473 लोगों ने टीका लगवाया कोरोनारोधी टीकाकरण के तहत गुरुवार को 6473 लोगों को टीका दिया गया। जिसमें 1765 लोगों को पहली खुराक और 4708 को दूसरी खुराक दी गई। 26 सरकारी केंद्रों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए थे। शुक्रवार को 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोगों ने पहली खुराक ले ली है।

Share