किसान एकता संघ ने की यमुना प्राधिकरण मे मासिक बैठक, इन मांगों पर बनी सहमति 

 

किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह के साथ मासिक बैठक की।  संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि आज पूर्व में हुए कार्यों का फीडबैक लिया गया।
 प्राधिकरण के सीईओ डा अरुणवीर सिंह, ओएसडी मेहराम सिंह, डीजीएम प्लानिंग एके सिंह मौजूद रहे। जिसमें 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा के संबंध में 1 महीने के अंदर निर्णय होने की उम्मीद है।
  अधिकारीयों ने कहा कि 7% विकसित भूखंड की गणना चल रही है। आबादी बैकलीज का काम गांव-गांव सर्वे अभियान के तहत जारी है। 1 सप्ताह के अंदर शिफ्टिंग पॉलिसी के पास होने की पूरी उम्मीद है। यमुना एक्सप्रेस मुरसदपुर पर बने दोनों कटो को जल्द खोला जाएगा। ग्राम विकास से संबंधित सफाई और बिजली की समस्याओं का कार्य 1 सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा। 2001 से पहले वाले सभी किसानों को 7 पर्सेंट का लाभ दिया जाएगा। सभी गांवों के विकास कार्य स्मार्ट विलेज के तहत किए जाएंगे।
इस मौके पर राजेंद्र नागर समसपुर प्रताप नागर, कृष्ण बैसला, जतन भाटी, बृजेश भाटी, बले नागर, सुमित चपरगढ, कृष्ण नागर,  हैमी कसाना, हिम्मत नागर आदि लोग मौजूद रहे।
Share