जीएनआईओटी में संस्थापक दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जी.एन.आई.ओ.टी संस्थान में संस्थापक दिवस का आयोजन दिनाँक 18 फरवरी 2020 को किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की तरह संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता की जन्मतिथि पर आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार), को आना था लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं आ पाए। उन्होंने अपना सन्देश पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान के हाथों भेजा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्विलत करके विशिष्ठ अतिथि अशोक प्रधान और डॉ. आशीष गौतम (अध्यक्ष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार) ने किया। अपने संदेश में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जी ने शिक्षा के क्षेत्र मे स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता द्वारा शुरू किये गए शिक्षण संस्थानों एवं उनकी दूरदर्शिता को सराहते हुए उनको समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न केवल  ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, धुरी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुति दी बल्कि कुछ पूर्व छात्र – छात्राओं ने भी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करके अपनी बहुमूल्य उपस्थिति करायी।
संस्थान द्वारा लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए श्रेष्ठ योगदान को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को एकेडेमिक्स, सामाजिक, सांस्कृतिक, अनुशाशन, फोटोग्राफी, खेल व अन्य क्षेत्रों में उनके उत्तम प्रदर्शन को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता जी को याद करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप से जुड़े हर एक व्यक्ति के योगदान को सराहा तथा उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद किया।
Share