श्रीकृष्ण की प्रतिमा विसर्जन करने गए 5 युवक यमुना में डूबे, परिवार में हहकार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/08/2022): 28 अगस्त को थाना सेक्टर 39 क्षेत्रान्तर्गत भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए डीएनडी फ्लाई ओवर के नीचे दिल्ली यमुना नदी मे स्नान करने गए पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने पांचों के शवों को पोस्टमार्टम के भेजकर परिजनों को भी सूचित किया है।

बता दें कि सैक्टर 39 नोएडा क्षेत्र में रह‌ रहे अकित उम्र 20 वर्ष, अर्पित उर्फ लक्की उम्र 16 वर्ष, वीरेन्द्र उर्फ वीरू उम्र 23 वर्ष, ललित उम्र 20 वर्ष और रितुराज उर्फ शानू उम्र 20 वर्ष जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए डीएनडी फ्लाई ओवर के नीचे दिल्ली यमुना नदी मे गये थे।

वही पर प्रतिमा विसर्जन करने के बाद स्नान करने लगे तथा स्नान करते समय पानी अधिक होने के कारण यमुना नदी मे डूब गये जिसमें पांचों की मृत्यु हो गई।

नोएडा पुलिस ने पाँचो के शव दिल्ली पुलिस द्वारा बरामद कर शवों का पोस्टमार्टम करने के सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी मे रखा गया है।

साथ ही पुलिस द्वारा सभी के परिजनो को सूचित कर दिया गया है। जब पुलिस ने परिजनो से सम्पर्क किया तो परिजनो ने बताया कि रितुराज उर्फ शानू का अन्तिम संस्कार ग्राम सलारपुर मे ही किया जायेगा. जबकि शेष अन्य सभी मृतको का अन्तिम सस्कार उनके पैतृक निवास स्थान पर ले जाकर किया जायेगा।

Share