महिला शक्ति सामाजिक समिति ने जेल की महिला बंदियों के साथ मनाया होली का पर्व.

ग्रेटर नॉएडा : इस होली मिलन के पावन पर्व पर पुरे जनपद में होली मिलन के कई समारोह हो रहे है लेकिन एक जगह ऐसी है जहा होली की खुशिया तो है लेकिन उनके साथ खुसियो को बाटने वाला कोई नहीं है। वो है जनपद की जेल। यहाँ पर हज़ारो महिला व् पुरुष जेल में बंद है लेकिन इनके साथ सुख दुःख बाटने वाला नहीं है.लेकिन इस होली पर महिला कैदियों के साथ खुशिया बाटने का काम महिला शक्ति सामाजिक समिति संस्था ने आगे बढ़कर प्रयास किया है। इस सामाजिक संस्था ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव लीनू मेनवाल के साथ मिलकर लुक्सर जेल का दौरा किया , साथ ही महिला शाखा में बंद कैदियों को रंग गुलाल लगाकर होली का पर्व काफी जोश से मनाया व् उनको खाने पीने की व्यवस्था का इंतजाम किया गया। इस मोके पर जो भी समस्या को लेकर महिला कैदी तनाव में अपना जीवन काट रहे है। उनको मेडिटेशन भी करवाया और साथ में कुछ सुझाव भी दिए। महिला केदियो को उनको मेडीटेशन से काफी रिलीफ मिला , इस मौके पर

महिला शक्ति सामाजिक समिति संस्था – के महिलाओं ने कहा हम यहाँ पर जेल के अंदर बंद महिलाओ को रंग गुलाल लगाकर उनके साथ काफी खुशी महसूस हुई साथ ही उनके चेहरे की खुशियाँ देकर हमारी खुशियों में भी चार चाँद लग गए , इस अवसर पर संस्था की सभी पदधिकारी मौजूद थी

Share