महिला शक्ति को प्रदर्शित करता खेल: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14 अक्टूबर 2024): उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित 29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में रेलवे की टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस महत्वपूर्ण मैच में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा, “यह खेल हमारे देश में महिला शक्ति को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया’ संकल्प के तहत, हमारी नारी शक्ति ने खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हमेशा से इस देश में अपनी भूमिका निभाई है और आज की प्रतियोगिता इसी का परिचायक है।

सावित्री ठाकुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हर खेल में जीत और हार होती है। इसलिए खिलाड़ियों को कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। मेहनत का फल अवश्य मीठा होता है।” उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हार के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।

इस चैंपियनशिप को सफल बनाने में नोएडा फुटबॉल संघ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share