भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा ने किया ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (07 अक्टूबर 2024): भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा ने आज, 7 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। समन्वयक प्रो विवेक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 304 और सीनियर वर्ग में 121 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नरेश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्ग में अलग-अलग प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 10 अक्टूबर को नगर स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजयी विद्यालय की टोली 13 अक्टूबर को गाजियाबाद में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी।

विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने परिषद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी स्थापना 1963 में हुई थी और तब से परिषद के सदस्य वंचित समाज के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं। महिला संयोजिका प्रेरणा ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी।

राखी अरोरा ने बताया कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में देश के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण के भाव को जागृत करना तथा उनकी संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। परिषद् के पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल मंजू कौल और वाइस प्रिंसिपल को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

प्रिंसिपल मंजू कौल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अनुशासित रहने और प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी संस्कृति और महापुरुषों के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कोऑर्डिनेटर डॉ सुरभि तनेजा ने विद्यालय में समन्वय का कार्य किया।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share