जनपद के सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता में उत्तराखंड Ex.CM Trivendra Singh Rawat ने भरा जोश

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (19 सितंबर 2024)

आज गुरूवार, 19 सितम्बर को भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान (BJP Membership Campaign) को लेकर जीएनआईओटी कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं से संवाद किया और भाजपा की सदस्यता कराने के लिये पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान प्रवास कार्यक्रम में उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) पहुँचें। भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी (Gajendra Mavi) ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला सदस्यता अभियान संयोजक सेवानन्द शर्मा ने किया।

संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय विचार धारा की पार्टी है। हमारी पार्टी का एक ही उद्देश्य राष्ट्र का गौरव बढ़ाना देश को उन्नत और मज़बूत बने विकसित भारत बने उसकी सोच है। उसके लिये भाजपा से जुड़े सदस्य बने भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे विश्व में सबसे अधिक सदस्य बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है यह अभियान एक महापर्व के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता घर घर जाकर प्राथमिक सदस्यता दिला रहे हैं अधिक से अधिक पार्टी से नौजवान छात्र छात्राएँ हर वर्ग का व्यक्ति जुड़े इसके लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कॉलेज यूनिवर्सिटीज़ बड़े बड़े शैक्षिक संस्थान मैं जाकर व्यापक रूप से सदस्यता करानी होगी। आज हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाह रहा है जिसके लिए सभी को बड़ी बड़ी फैक्ट्रियां मल्टीनेशनल कंपनियां औद्योगिक इकाइयों को चिन्हित कर वहाँ के कार्यकारी लोगों से मिल कर पार्टी की रीति नीति बतानी होगी।

आगे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी देश हित के लिए सर्व समाज हित के लिये कार्य कर रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा से सेवा के कार्यों के माध्यम से जनता के बीच जाकर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, एक पौधा माँ के नाम पर वृक्षारोपण कर सेवा के कार्य में लग रहे है। और उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का चहुमुखी विकास हुआ और देश का मान स्म्मान विश्व पटल पर बढ़ा है प्रदेश में 2017 से प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी (CM Yogi) की सरकार में सुशासन का राज स्थापित हुआ और चल रहा है। भाजपा विपक्ष के तरह जाति की राजनीति नहीं करती देश में केवल चार जातियाँ है ग़रीब, किसान, नारी और युवा उनकी सेवा के कार्य करने के लिये भाजपा की सरकारें तीन गुना ताक़त से काम कर रहीं है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान में प्रस्तावना में कहा कि सभी सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान आप के जनपद में सदस्यता की और गति बढ़े प्रदेश में सदस्यता के टॉप टेन में गौतमबुधनगर का नाम आये।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने सदस्यता का व्रत लिया और उन्होंने संगठन के सभी कार्यों को समय से पूरा करने के कार्य में लगेंगे जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा संगठन पर्व सदस्यता अभियान और सेवा पखवाड़ा के तहत सभी कार्यों और लक्ष्य समय से पूरा कर रिकॉर्ड सदस्यता अपने जिले गौतमबुद्ध नगर से होगी।

इस अवसर पर मुख्यरूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, पवन नागर, सतेंद्र नागर, पवन रावल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, पूजा गंगानिया, जिलामंत्री सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, गुरूदेव भाटी, रवि जिन्दल, इन्द्र नागर, विजय रावल, इंदरजीत टाइगर, महेश शर्मा, विचित्र तोमर, राजीव सिंघल, रजनी तोमर, संजय भाटी, दिनेश भाटी, सतीश भाटी, सरफ़राज़ अली, जितेन्द्र भाटी, विमल पुंडीर, मुकेश चौहान आदि सैकड़ों प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Share