गौतमबुद्ध नगर में हजारों सदस्यों ने थामा BJP का दामन, सदस्यता अभियान जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15 सितंबर 2024): रविवार, 15 सितम्बर को भाजपा सदस्यता अभियान (BJP Membership Drive) में गौतमबुद्ध नगर के मंडलों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हज़ारों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यता अभियान को गति देने के लिये आए पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल (Manoj Poswal) एवं जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी (Gajendra Mavi) ने बिसरख दादरी नगर में विशेष रूप से सदस्यता ग्रहण कराई।

पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोषवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ पर जाकर 300 से 400 तक 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा के सदस्य बनाने के कार्य में लगे। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ऐतिहासिक भाजपा के सदस्य बनाने का काम करेंगे जनपद गौतमबुद्ध नगर का नाम सबसे अधिक भाजपा के सदस्य बनाने के रिकॉर्ड कार्यक्रम में लगेंगे।

इस अवसर पर मुख्यरूप से गीता पंडित अध्यक्ष दादरी नगर पालिका, सेवानंद शर्मा, पवन नागर, धर्मेंद्र कोरी, इंद्र नागर, रवि जिन्दल, कर्मवीर आर्य, पूजा गंगनिया, दादरी नगर अध्यक्ष राजीव सिंघल, रवि जिंदल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश गोयल, ईश्वर वर्मा, मनीष भाटी बीडीसी, अमित जैन, मनोज वर्मा, दिनेश पंडित आदि दर्जनों कार्यकर्ता सदस्यता अभियान पर उपस्थित रहे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share