जिले में 8 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14 सितंबर 2024): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट (Gautam Buddha Nagar Police Commissionerate) में अधिकारियों के ट्रांसफर से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। बता दें कि जिले में पुलिस ने प्रशासनिक आवश्यकताओं (Administrative Requirements) के दृष्टिगत 8 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।

इन पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

1. शैव्या गोयल : सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा के कार्यों का निर्वहन करेंगी।

2. ट्विंकल जैन: सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा व सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन्स के कार्यों का निर्वहन करेंगी।

3. राजीव कुमार गुप्ता: सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेन्ट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा के कार्यों का निर्वहन करेंगे।

4. दीक्षा सिंह: सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेन्ट्रल नोएडा के कार्यों का निर्वहन करेंगी।

5. बी.एस. वीर कुमार: सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेन्ट्रल नोएडा के कार्यों का निर्वहन करेंगे।

6. अरविन्द कुमार: सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय ग्रेटर नोएडा के कार्यों का निर्वहन करेंगे।

7. हेमन्त उपाध्याय: सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा के कार्यों का निर्वहन करेंगे।

8. सौम्या सिंह: सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा के कार्यों का निर्वहन करेंगी।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share