78th Independence Day: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के 27 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, पूरी रिपोर्ट

टेन  न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15 अगस्त 2024)

स्वतंत्रता दिवस के पवित्र अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर (Police Commissionerate Gautam Buddh Nagar) के 27 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें 09 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान, 05 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, 13 पुलिस कर्मियों को DG Commendation DISC देकर सम्मानित किया गया।

इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत उल्लेखनीय सेवा के लिए निरीक्षक यतेंद्र सिंह को “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” से सम्मानित किया गया। वहीं सेवाभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (लिपिक) सुनील गुलाठी, निरीक्षक सुभाष चन्द्र, उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार त्यागी और मुख्य आरक्षी राम किशनको “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह” प्रदान किया गया।

वहीं, निरीक्षक विजय सिंह राणा, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र, उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह, मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी हैदर अब्बास और मुख्य आरक्षी श्री पाल गिरी को “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” प्रदान किया गया।

ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर पुलिस महानिदेशक को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया

ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर IPS साद मियां खान (पुलिस उपायुक्त) और IPS शक्ति मोहन अवस्थी (पुलिस उपायुक्त) को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। साथ ही IPS शौव्या गोयल ( सहायक पुलिस निरीक्षक), निरीक्षक विवेक कुमार, निरीक्षक सत्यवीर सिंह, उपनिरीक्षक शरद कांत शर्मा, मुख्य आरक्षी मोनू यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार, आरक्षी पुनीत कुमार, आरक्षी रोहित कुमार और उप निरीक्षक सुमनेश कुमार को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।

सेवाभिलेख के आधार पर उपनिरीक्षक वकील अहमद और उपनिरीक्षक महेश चंद गौतम को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share