गौतमबुद्ध नगर के विकास के लिए मंत्रियों को बहुत परेशान करते हैं डॉ महेश शर्मा: राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 अप्रैल 2024): गौतमबुद्ध नगर में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस बाबत राजनीतिक पार्टियां पूरी दमखम के साथ मैदान में डटी हुई है। राजनीति के तमाम दिग्गज गौतमबुद्ध नगर में आकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और अपनी पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में 23 अप्रैल, मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दादरी के बिसहाड़ा पहुंचे। यहां रक्षा मंत्री ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने की अपील की।

दादरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, आज जिस स्थान पर यह कार्यक्रम हो रहा है यह स्व. मेघनाथ सिंह जी के द्वारा निर्मित विद्यालय है। स्व. मेघनाथ जी का मुझे पुत्रवत स्नेह प्राप्त था। जहां तक नोएडा का प्रश्न है तो आप जानते हैं कि एक समय में नोएडा उत्तर प्रदेश के नेताओं और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा सेंटर था लेकिन आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में यह नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं रह गया है बल्कि भारत का एक बिजनेस सेंटर बनकर खड़ा हो गया है। यहां जिस तरह से अपराधियों का खौफ था माफियाओं का राज था लेकिन यह सब बीते दिनों की बातें हो गई, आज केवल उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे हिंदुस्तान में यदि कोई जगह पर्यटन और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है तो हमारा यह नोएडा जाना जाता है।

गौतमबुद्ध नगर से 5 लाख से अधिक मतों से डॉ महेश शर्मा को जिताना है: राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, आज हम भारत वासियों के हाथों से मिसाइल बनाते हैं। जो पहले आयात करते थे, अब निर्यात करते हैं। अब भारत कमजोर देश नहीं बल्कि मजबूत देश बन गया है, कोई अगर भारत की तरफ आंख उठाए तो उसे मुंह तोड़ जवाब दे सकता है।

आखिरी में उन्होंने डॉ महेश शर्मा को लेकर कहा कि ये अपने क्षेत्र के विकास के लिए मंत्रियों को बहुत परेशान करते हैं। यदि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो महेश शर्मा को बड़ी जीत दिलवानी है। इस बार लोकसभा चुनाव में डॉ महेश शर्मा को 5 लाख से अधिक मतों से जिताना है। अगली बार स्वागत करवाने नहीं बल्कि आपका आभार व्यक्त करने आऊंगा।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share