बड़ी खबर: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा | लोकसभा चुनाव 2024

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02 मार्च 2024): भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लडेंगे। सूची में अन्य 35 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्रियों के नाम इस सूची में हैं। पहली सूची में कुल 195 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

पहली सूची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नाम भी शामिल है। इस सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिला उम्मीदवार और 47 उम्मीदवार 50 वर्ष के कम के हैं। अनुसूचित जाति के 27 उम्मीदवार, अनुसूचित जनजाति के 18 उम्मीदवार और पिछड़ा वर्ग के सबसे ज्यादा 57 उम्मीदवार हैं।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लडेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा

गौतमबुद्ध नगर से चौथी बार पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा पार्टी आलाकमान ने एकबार फिर उनपर भरोसा जताते हुए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उनके नामों का ऐलान कर दिया है।।

अब गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशी के रूप में डॉ महेश शर्मा के नाम की घोषणा होने के बाद तमाम कयासों पर भी विराम लग गए हैं। बता दें कि बीते कई महीनों से गौतमबुद्ध नगर के कुछ स्थानीय नेता टिकट पाने का दावा कर रहे थे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर डॉ महेश शर्मा मैदान में उतरेंगे।।

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share