गलगोटिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में लिया हिस्सा

गलगोटिया इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्रों ने हाल ही में “मेरा पहला वोट, देश के लिए” नारे के साथ एक अद्भुत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को राजनीतिक रूप से जागरूक करना और लोकतंत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने की प्रेरणा देना था। यह अभियान चुनावों के उत्सव के महत्व और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान के गौरव का प्रतीक है।

यह अभियान युवा मामलों के मंत्रालय के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य चुनावों में युवाओं की सार्वभौमिक और प्रबुद्ध भागीदारी को बढ़ावा देना है।
उपर्युक्त अभियान के अनुरूप, जीईआई निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है:

(क) 02-03-2024-मतदाता शपथ

(ख) 03-03-2024-Extempore(तात्कालिक)

(ग) 04-03-2024-कविता/रैप गीत लेखन प्रतियोगिता।

(घ) 05-03-2024-निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं डिजिटल विषयवस्तु प्रतियोगिता

(ण) 06-03-2024-वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, ड्राइंग, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन महाविद्यालय के कैम्पस में किया गया, जहां छात्रों ने एक साथ उत्साह और उत्सव के साथ इस महत्वपूर्ण मोमेंट को ख़ुशी के साथ मनाया। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत महाविद्यालय के प्रमुख ने की, जिन्होंने छात्रों को राष्ट्रभक्ति और लोकतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार बात की।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटियास ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की आपकी एक-एक वोट राष्ट्र के निर्माण के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। सही मायनों में यदि कहा जाये तो कल के भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाले आप ही हैं। आप देश के सच्चे कर्णधार हैं। आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। आज भारत की बागडोर आप युवाओं के ही हाथों में हैं। आप चाहें तो अपनी ईमानदारी और कठिन परिश्रम के बल पर भारत को फिर से सोने की चिड़िया बना सकते हैं। आपके अथक प्रयासों से भारत एक बार फिर से विश्व-शिरोमणि बन सकता है। पूरी दुनिया का सरताज बन सकता है। जरूरत है आपको आगे आकर पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की।

छात्रों ने अपनी राष्ट्रभक्ति का इज़हार करते हुए “मेरा पहला वोट, देश के लिए” के नारे के साथ एक-साथ शपथ ली। और इस मौके पर, छात्रों ने अपने विचारों और दृष्टिकोणों को साझा करते हुए देश के भविष्य में योगदान करने की प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने सार्थक विचार व्यक्त किए और यह दिखाया कि वे लोकतंत्र में अपनी भूमिका समझते हैं और इसे मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इस समर्थन का आयोजन महाविद्यालय ने विभिन्न कला और साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। जिससे छात्रों को राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने का एक और माध्यम मिला। इसके साथ ही, एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीतिक विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं को छात्रों के साथ अपने विचारों को साझा करने का अवसर दिया गया।
छात्रों ने इस अद्वितीय समर्थन के माध्यम से ना कि अपनी जागरूकता ही बढ़ाई, बल्कि उन्होंने एक-एक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया कि वह अपनी राय देने की जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ लेते हैं और समझते हैं।
यह कार्यक्रम डॉ. बिपिन कुमार श्रीवास्तव के संरक्षण में संपन्न किया गया।

अभिनव भारद्वाज, निखिल गौतम, आर्यनपंडित, प्रियांशु पांडे, आदित्य जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share