दादरी विधानसभा के सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14 फरवरी 2024): बुधवार, 14 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय तिलपत्ता गोलचक्कर पर दादरी विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी उपस्थित रहे‌।

सदस्यता अभियान में गौतमबुद्ध नगर जिला बार के पूर्व अध्यक्ष सुशील भाटी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ विधिवत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। दादरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विक्रम ठेकेदार की सुपुत्री डॉक्टर प्रियंका चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की पुत्रवधू डॉक्टर जोशना रावल ने भी आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी को विधिवत ज्वाइन किया। दादरी विधानसभा के करीबन 200 स्थानीय कार्यकर्ता एवं नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। सभी नेताओं को भाजपा का पटका- टोपी पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार में सबका स्वागत एवं अभिनंदन है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर आगे बढ़ रही है। आज देश प्रदेश में दूसरे अन्य दलों से लोग भारी संख्या में भाजपा पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। विधायक तेजपाल नागर और जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने भी पार्टी में आए सभी समाजसेवियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी, सेवानन्द शर्मा, अभियान के दादरी विधानसभा,मनोज प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share