बिसरख ब्लॉक पर “शक्ति वंदन अभियान” को लेकर चाय पर चर्चा का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (11 फरवरी 2024): शनिवार,10 फरवरी 2024 को बिसरख ब्लॉक पर शक्ति वंदन अभियान को लेकर कार्यक्रम चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं जिला शक्ति वंदन अभियान के संयोजक योगेश चौधरी एवं जिला महामंत्री मनोज गर्ग ने किया।

चाय पर चर्चा कार्यक्रम में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्वयं सहायता समूह की माताओं, बहनों और बैंक सखी, विद्युत सखी, ऋण सखी एवं नारी एनजीओ ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि आज देश व प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। मोदी जी की सरकार ने ऐतिहासिक महिलाओं के लिये संसद में 33 प्रतिशत सीट देने के काम एवं महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना, महिला उद्यमी ऋण योजनाओं के साथ दर्जनों योजनाएं नारी शक्ति को मजबूत करने को लेकर चल रही है। जिनसे आज माता बहनें आगे बढ़ कर देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहीं है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री योगेश चौधरी, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, बिसरख शक्ति वंदन संयोजक इन्द्र नागर, जिला मंत्री जिला सह संयोजक सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, मीडिया प्रभारी कर्मवीर ,आर्य महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, संगीता रावल, अर्पणा सिंह, शाशि कौशिक, रेखा सिंह, अंजना त्यागी, संगीता तिवारी, प्रीति सिंह बघेल, पूनम शिशोदिया, साधना शिशोदिया आदि सैकड़ों नारी शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share