ये हैं उत्तर प्रदेश के पांच सबसे धनवान व्यक्ति, जिनका देश और दुनिया में फैला है व्यापार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 दिसंबर 2023): जनसंख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रांत है और भौगोलिक क्षेत्र के लिहाज से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा प्रांत है। राष्ट्र के विकास एवं समृद्धि में उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है। आज के इस खास रिपोर्ट में जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के पांच सबसे धनवान व्यक्ति के बारे में।

ये हैं सूबे के पांच सबसे धनवान शख्स

• उत्तर प्रदेश के सबसे धनवान हस्तियों की सूची में पहले पायदान पर हैं मुरलीधर ज्ञान चंदानी। मुरलीधर कानपुर के मूल निवासी हैं। ‘हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2023’ के मुताबिक इनकी गिनती उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर की जाती है। यह रोहित सर्फेक्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। इस कंपनी की स्थापना 22 जून 1988 को हुई थी। स्थापना के समय इस कंपनी का नाम महादेव सोप इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड था। यह कंपनी कपड़े धोने वाली साबुन और सर्फ बनाती है।

मुरलीधर ज्ञान चंदानी के पास कुल 12 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति है और वह देश के 149 वें सबसे धनवान व्यक्ति हैं।

• इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं विमल ज्ञान चंदानी। विमल की कुल संपत्ति 8 हजार करोड़ रुपए है, उनकी कंपनी का नाम RSPL ग्रुप है और यह भी कानपुर से ही जुड़ाव रखते हैं। और वह देश के 219वें सबसे धनवान व्यक्ति हैं।

• धनवान व्यक्तियों की इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं संजय कपूर। संजय सोना ब्लू कंपनी से जुड़े हुए हैं, यह कंपनी वाहनों के पार्ट्स तैयार करती है। संजय कपूर की कुल संपत्ति 4700 करोड़ रुपए की है। यह मूल रूप से लखनऊ के निवासी हैं और भारत में इनका 336वां स्थान है।

• धनवान व्यक्तियों की इस सूची में चौथे स्थान पर हैं अनिल कुमार सिंह। अनिल APCO इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और संस्थापक हैं। अनिल की कुल संपत्ति 4400 करोड़ रूपए है। मूल रूप से यह लखनऊ के निवासी हैं और इनकी भारत में कुल रैंकिंग 356 है।

• इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं दिनेश चंद अग्रवाल। इनकी कंपनी का नाम है इंडिया मार्ट। इनकी कंपनी काफी लोकप्रिय है, इनकी कुल संपत्ति 4200 करोड़ रुपए है। देश के धनवान व्यक्तियों में इनका स्थान 383वें पायदान पर है।

ये उत्तर प्रदेश के पांच सबसे धनवान हस्तियों के नाम हैं, जो देश और दुनिया में अपने उद्यमशीलता के लिए प्रसिद्ध हैं।।

Share