गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव: उमेश भाटी बने अध्यक्ष, सचिव पद पर धीरेंद्र भाटी ने मारी बाजी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 दिसंबर 2023): गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर कोर्ट में वकीलों के बीच जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन का चुनाव 22 दिसंबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमेश भाटी ने बाजी मारी। वहीं सचिव धीरेन्द्र भाटी बने हैं। कार्यकारिणी में दो महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

उमेश भाटी बने अध्यक्ष

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर कुल 2030 वोट पड़े। जिसमें वकील उमेश भाटी ने 715 मतों से जीत हासिल की है। जिनमें से 715 वोट उमेश भाटी को मिली है। प्रमेन्द्र भाटी को 569 वोट, अलबेल भाटी को 288 वोट और मनोज भाटी को 454 वोट मिले और वही टोटल वोट में से 4 वोट कैंसिल हो गए।

धीरेंद्र भाटी बने सचिव

बार एसोसिएशन चुनाव में सचिव पद पर कुल 2027 वोट पड़े। जिसमें वकील धीरेंद्र भाटी को 757 को वोट मिले और वह बार एसोसिएशन के सचिव बने। वहीं रजत शर्मा को 666 वोट, अजीत नागर को 334 वोट, उधम सिंह को 260वोट मिले और जबकि टोटल वोट में से 10 वोट कैंसिल हो गए।

नरेन्द्र कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुल 2030 वोट पड़े। जिसमें वकील नरेन्द्र कुमार को 831 वोट मिले और वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। वहीं मुकेश कुमार सैन को 720 वोट और दीपक शर्मा को 440 वोट मिले। जबकि जबकि टोटल वोट में से 3 वोट कैंसिल हो गए।

सीमा चौहान बनी कनिष्क उपाध्यक्ष

बार एसोसिएशन चुनाव में कनिष्क उपाध्यक्ष के पद पर कुल 2030 वोट पड़े। जिसमें वकील सीमा चौहान को 1243 वोट मिले और वह कनिष्क उपाध्यक्ष बनी और वहीं महेन्द्री उर्फ मुस्कान को 765 वोट मिले। जबकि टोटल वोट में से 22 वोट कैंसिल हो गए।

मोहन सिंह मावी बने कोषाध्यक्ष

बार एसोसिएशन चुनाव में कोषाध्यक्ष के पद पर कुल 2030 वोट पड़े। जिसमें वकील मोहन सिंह मावी को 691 वोट मिले और वह कोषाध्यक्ष बने। वहीं नरेंद्र भाटी को 156 वोट, ज्योति भड़ाना को 497 वोट, अंकित भाटी को 677 वोट मिले। जबकि टोटल वोट में से 9 वोट कैंसिल हो गए।

रोहित करन बने सहसचिव प्रशासनिक

बार एसोसिएशन चुनाव में सहसचिव प्रशासनिक के पद पर कुल 2030 वोट पड़े। जिसमें वकील रोहित करन को 742 वोट मिले और वह सहसचिव प्रशासनिक बने। वहीं नवीन कुमार को 713 वोट और प्रवीण कुमार राठौर को 513 वोट मिले। जबकि टोटल वोट में से 68 वोट कैंसिल हो गए।

ज्योति भाटी बनी सांस्कृतिक सचिव

बार एसोसिएशन चुनाव में सांस्कृतिक सचिव के पद पर कुल 2030 वोट पड़े। जिसमें वकील ज्योति भाटी को 1083 वोट मिले और वह सांस्कृतिक सचिव बनी। वहीं चंद्रकला को 883 वोट मिले। जबकि टोटल वोट में से 64 वोट कैंसिल हो गए।

बता दें कि जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के चुनाव की मतगणना चुनाव समिति की देखरेख में निष्पक्ष और पुलिस बल की तैनाती में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई ।।

Share