ग्रेटर नोएडा में फूटा लोगों का गुस्सा, राहुल गांधी का किया पुतला दहन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 दिसंबर 2023): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपमान मामले में ग्रेटर नोएडा वासियों का फूटा गुस्सा। आक्रोशित लोगों ने कांग्रेस और कांग्रेसियों को दे दी चेतावनी। लोगों ने राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उपराष्ट्रपति के अपमान पर फूटा लोगों का गुस्सा

ग्रेटर नोएडा वासियों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान को लेकर गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। और कांग्रेसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने शर्मनाक हरकत की। जिसके कारण आज पूरे देश में आक्रोश है।”

प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह, योगेश चौधरी, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र गोरी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।।

Share