करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्मम हत्या पर आम जनता से लेकर राजनेताओं में रोष, जन प्रतिनिधियों ने क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 दिसंबर 2023): करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की गोली से हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है और अब जगह-जगह धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। राजनितिक दलों के साथ- साथ अब आम जनता भी हमलावरों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग कर रही है। इसी कड़ी में नोएडा विधायक पंकज सिंह और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि “राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की घटना बेहद दुखद है। गोगामेड़ी का जीवन समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ईश्वर से गोगामेड़ी की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों और उनके समर्थकों- शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना है।”

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि “राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या अत्यंत दुखद और कायरतापूर्ण व निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले बख्से नहीं जाएंगे।”

बता दें कि 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई‌। अज्ञात हमलावरों ने गोगामेड़ी को उनके घर के अंदर गोली मारकर मौके से भाग गए।।

Share