“भारत विकसित संकल्प यात्रा” से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव- गांव तक पहुंच रही है: भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 दिसंबर 2023): बुधवार, 6 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत खटाना गाँव में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया और जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी के नेतृत्व में बीजेपी जिला इकाई ने भव्य स्वागत किया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने गाँव खटाना में कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया। हमारी पार्टी का संकल्प है कि, सबसे पीछे के व्यक्ति को लाभ मिले, भारत आत्मनिर्भर बनें तभी भारत विकसित होगा। यात्रा के द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले उसी के लिये ये भारत विकसित संकल्प यात्रा जनजागरण गाँव-गाँव जा रही है।‌

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि “विकसित भारत संकल्प यात्रा” पूरे भारत में चल रही है। इस यात्रा से लोगो में जनजागृति पैदा हो रही है। हम सब देश वासियों का संकल्प भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का पूरा हो।

इस अवसर दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी, जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, सुशील प्रधान, आशीष वत्स, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, सेवानंद शर्मा, धर्मेन्द्र कोरी सहित हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Share