आगामी लोकसभा 2024 के मद्देनजर मेरठ मण्डलयुक्त ने किया जनपद का भ्रमण, 17 बूथों का किया औचक निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 नवंबर 2023): रविवार को मंडल आयुक्त मेरठ मण्डल/रोल प्रेक्षक सेल्वा कुमारी जे0 नवंबर जनपद का सघन भ्रमण किया गया। अपने सघन भ्रमण के दौरान मंडल आयुक्त मेरठ मण्डल/रोल प्रेक्षक द्वारा सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज सूरजपुर में पहुंचकर 15 बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्तbमेरठ मण्डल/रोल प्रेक्षक सेल्वा कुमारी जे ने बीएलओ रजिस्ट्रर, मतदाता सूची एवं सभी प्रकार के आवेदन पत्रों का अवलोकन करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर विशेष बल दिया जाए एवं ईपिक एवं जेंडर रेशियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कियेे।

आगे उन्होंने कहा कि सम्बन्धित बीएलओ के द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर मतदाता सूची को भी अपडेट कर लिया जाए एवं जो मतदाता एक स्थान से किसी दूसरे स्थान पर चले गए हैं, मृतक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने एवं नये मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने की कार्रवाई भी अभियान चलाकर भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पूर्ण की जाए। इसके उपरान्त मंडल आयुक्त मेरठ मण्डल/रोल प्रेक्षक द्वारा सुपरटेक इको विलेज सोसाइटी ग्रेटर नोएडा में पहुंचकर 2 बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव से सम्बंधित सभी कार्यों को ससमय पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटने न पाएं उसके लिए पूर्ण प्रयास करें। निर्वाचन से सम्बंधित सभी कर्मचारी/अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों से समन्वय बनाकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे की सम्बंधित अधिकारियों को क्रियान्वित कार्य की पूर्ण जानकारी रहे साथ ही आने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिये वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाये ताकि सभी नागरिक जागरुक होकर भारत निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार द्वारा ईपिक व जेंडर रेशियों तथा अन्य जानकारियों से मंडल आयुक्त मेरठ मण्डल/रोल प्रेक्षक को अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंकित कुमार, अन्य अधिकारीगण एवं संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।

Share