दिवाली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा तोहफा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (07 नवंबर 2023): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को बोनस की घोषणा की है।‌ सरकार (यूपी सरकार) ने राज्य के सरकारी कर्मचारी व पेंशनरों के अलग-अलग वर्गीकरण (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट से जानकारी देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

आप सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं!

Share