इंडिया एक्सपो मार्ट गौतमबुद्ध नगर ही नहीं बल्कि पूरे देश की शान है: गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28 अक्टूबर 2023): शनिवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल का आगमन हुआ। इस दौरान उनके साथ इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार एवं हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉक्टर जयदीप आर्य भी उपस्थित रहे।

इस दौरान टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने इंडिया एक्सपो मार्ट की व्यवस्था पर बातचीत करते हुए कहा कि कई बार मैं इंडिया एक्सपो मार्ट आया हूं। बहुत सारे कार्यक्रम यहां पर देखें है। आज भी इंडिया एक्सपो मार्ट की व्यवस्था देखी और मुझे लगता है कि ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट गौतमबुद्ध नगर ही नहीं बल्कि पूरे देश की शान है। और जिस तरह से ये अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। वह ऑटो एक्सपो हो या एनर्जी सेक्टर, या फिर टेक्सटाइल सेक्टर। हर क्षेत्र में जिस तरह से इंडिया एक्सपो मार्ट में पूरे विश्व में ख्याति अर्जित किया है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जो विजन है 2047 में भारत विश्व गुरु के स्थान पर पुनस्थापित हो। उसमें अर्थव्यवस्था का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उस अर्थव्यवस्था में गौतमबुद्ध नगर का बहुत बड़ा योगदान है। उत्तर प्रदेश उत्प्रेरित करेगा भारत की अर्थव्यवस्था को। इंडिया एक्सपो मार्ट यह ऐसी व्यवस्था और विजन है। डॉ राकेश कुमार और उनकी टीम को बहुत बहुत बधाई। मैं इंडिया एक्सपो मार्ट के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में इंडिया एक्सपो मार्ट मजबूत स्तंभ है।

आयुर्वेद और योग के बारे में बात करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि स्वामी रामदेव जी ने पतंजलि और योग के माध्यम से पूरे विश्व में योग को फैलाया और पुनः स्थापित किया है। 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर यूनाइटेड नेशन के 190 देशों ने शुरुआत की थी। इसके अंदर बहुत बड़ा योगदान स्वामी रामदेव का है। उन्होंने योग को घर घर में भी पहुंचाया है और विश्व स्तर पर भी पहुंचाया है। आज पूरे विश्व में योग का बहुत महत्व है और भारत के लिए योग एक पहचान है।

आगे गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि सरकार योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। योग को खेलों में स्थान दिया है और भी कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं।।

Share