देश की जनता भाजपा और मोदी के साथ है, उत्तर प्रदेश में हम 80 की 80 सीटों पर जीतेंगे: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 अक्टूबर 2023): गुरुवार, 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट पर बीजेपी जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी व दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जोरदार स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गौतमबुद्ध नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक भी की। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की, बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने किया।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में केन्द्र में कांग्रेस की और 2017 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार को हटाने का काम भाजपा ने कार्यकर्ताओं और जनता के बल पर किया। उन्होंने कहा कि आज शासन-प्रशासन के साथ बैठक है, पर उससे पहले मैं जहां भी जाता हूं तो पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं से मिलता हूं।पार्टी कार्यालय मेरे लिए मंदिर है और उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है। शासन- प्रशासन कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। आज हमारी पार्टी में देश का नेतृत्व करने वाले विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी हैं और विपक्ष के पास सभी गठबंधन के नेताओं में प्रधानमंत्री बनने की होड़ है। ये विपक्ष के नेता अकेले चुनाव लड़े या मिलकर ये मोदी को हरा नहीं सकते हैं। देश की जनता भाजपा और मोदी के साथ है, उत्तर प्रदेश में हम 80 की 80 सीटो को जीतेंगे। साथ ही आगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज प्रदेश में आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में सरकार अच्छे कार्य कर रही है। आज गुंडा माफिया का सफ़ाया करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय उप मुख्यमंत्री एवं करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक कार्यकर्ताओं की आवाज़ केशव प्रसाद का जिला कार्यालय पर हम आभार अभिनंदन करते हैं और पार्टी की रीति नीति और संगठन के कार्यों को पूरा करते हुए बूथ को मज़बूत करे। बूथ जीता चुनाव जीता 2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के संगठन के कार्यों को हम सब कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यरूप से ज़िला प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र भाटी, विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, आशीष वत्स, कर्मवीर आर्य सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Share