भारतीय किसान यूनियन इंडिया के अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र ने किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को दिया अपना समर्थन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 अक्टूबर 2023): ग्रेटर नोएडा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। गुरूवार 11वें दिन के धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन इंडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान के साथ सैकड़ो किसानों ने धरने को समर्थन दिया।

मुनेंद्र पहलवान ने कहा कि आने वाली 21 अक्टूबर को किसानों के मसीहा ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर पहुंच रहे हैं। हमारा संगठन सैकड़ो किसानों के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंचेगा। आगे कहा कि धरने पर तन मन धन से हम साथ रहेंगे। किसान नेता पवन खटाना ने सभी किसान भाइयों का धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में कभी भी अगर हमारी आपको जरूरत पड़ेगी तो हम भी आपके साथ हर तरीके से मजबूत रहेंगे और जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा धरना चलता रहेगा।

इस मौके पर देवव्रत धामा, सोबी गुर्जर, मनिंदर धामा, डॉ शकील शाहिद, गजेंद्र मुहगल, अरुण बंसल, प्रिंस जवाली, नरेंद्र नेताजी सहित सैकड़ो किसानों ने समर्थन दिया।।

Share