मिशन शक्ति के तहत प्राइमरी स्कूल बिसरख में चलाया गया सुरक्षा और जागरूकता अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 अक्टूबर 2023): नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने मिशन शक्ति के तहत बच्चो में सुरक्षा जानकारी के लिए गुरुवार को प्राइमरी स्कूल बिसरख में सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया।

बता दें कि स्कूलों में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम में एडिशनल एसएचओ लक्ष्यवेंद्र सिंह, एसआई भारती चौधरी ने बच्चो को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। बच्चो को बताया कि किसी मुसीबत के समय अपने आप को कैसे सुरक्षित रखना है और अनजान जगह पर सबसे पहले मुसीबत के समय पुलिस से मदद लेनी है।

ईएमसीटी टीम से गरिमा श्रीवास्तव ने बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में बताया, ताकि किसी बच्चे का बचपन ख़राब ना हो, बाल यौन हिंसा व बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी दी गई। ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि बचपन हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और सुखद समय होता है, लेकिन इसे सुरक्षित बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श एक बच्चे के जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे को अपने माता पिता को सबसे पहले बताना चाहिए।

कार्यक्रम में शालिनी चक्रवर्ती सहा.अध्यापिका सरोज कुमारी, सहायक अध्यापिका अकील अहमद, शिक्षा मित्र एस.एम करण सिंह, पिंकी एस.एम एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Share