15 अप्रैल तक तैयार हो जाएगा यमुना प्राधिकरण का मास्टर प्लान 2041, जानें पूरी डिटेल्स

Yamuna Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12/04/2023): यमुना प्राधिकरण क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इसी महीने में यमुना प्राधिकरण द्वारा मास्टर प्लान 2041 तैयार कर ली जाएगी। वहीं मास्टर प्लान 2041 का निर्माण कर रही कंपनी मार्स एसोसिएट्स यमुना प्राधिकरण को15 अप्रैल तक मास्टर प्लान 2041 सौंप सकती है।

बता दें कि अभी यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में 200 गांव और 51 सेक्टर आते हैं। लेकिन मास्टर प्लान 2041 आने के बाद यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में 255 गांव और 70 सेक्टर आएंगे। क्योंकि बुलंदशहर जिले के 55 गांव को शामिल करते हुए यमुना प्राधिकरण का मास्टर प्लान 2041 तैयार किया जा रहा है। इन गांवों को शासन ने हाल ही में यमुना प्राधिकरण में अधिसूचित किया है। साथ ही यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में 19 नए सेक्टरों को शामिल किया जा रहा है।।

जानकारी के लिए बता दें कि सिकंदराबाद और खुर्जा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों को यमुना प्राधिकरण में अधिसूचित होने के बाद मास्टर प्लान 2041 में शामिल किया गया है। वहीं हावड़ा रेलवे ट्रैक तक यमुना प्राधिकरण क्षेत्र होने के कारण लॉजिस्टिक, वेयरहाउसिंग समेत वाणिज्यिक और आवासीय, संस्थागत सेक्टरों को भी नए प्लान में नियोजित किया जाएगा।।

Share