श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा ने रामलीला के आयोजन को लेकर की प्रेस वार्ता, जान लें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13 अक्टूबर 2023): आज शुक्रवार, 13 अक्टूबर को श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा के मुख्य अधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा पाई-1 (एचहर) रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रहे दशहरा महोत्सव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज ने की।

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि दशहरा महोत्सव पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला का मंचन पाई-1 रामलीला मैदान में 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होने जा रहा है। 15 अक्टूबर से शंकर लीला के साथ मंचन की शुरुआत होगी और फिर रामलीला का मंचन होगा। जिसमें अभिनय करने राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकार जोधपुर, बीकानेर से आयेंगे। 24 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के 50 और 60 फीट के पुतलों का दहन होगा। रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं और श्रोताओं के लिए कुर्सी पर बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है और साथ ही खाने के स्टॉल्स भी दशहरा महोत्सव में लगाए गए हैं। विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई और रामलीला में प्रति दिन पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा के संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा श्री धार्मिक रामलीला प्रति वर्ष रामलीला मैदान पाई-1 में दशहरा महोत्सव पर रामलीला का मंचन करती है। रामलीला का उद्देश्य भगवान राम के चरित्र वर्णन कर जन जन तक पहुंचाना है। इस बार रामलीला में तीन ग्रुप आ रहे हैं। जिसमें राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकार जोधपुर और बीकानेर कलाकार के साथ एनएससी के कलाकार हैं। साथ ही इस बार की रामलीला में बहुत प्रसंगों में बदलाव किया गया है, जैसे सीता स्वयंवर पर विशेष शास्त्रीय नृत्य भी प्रस्तुत की जाएगी।

रामलीला मंचन की पूरी डिटेल्स

बता दें कि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक शाम 7:00 से रामलीला मैदान सेक्टर पाई-1 में रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा।

• 15 अक्टूबर को गणेश पूजन, शिव पार्वती विवाह, नारद मोह

•16 अक्टूबर को रावण दरबार, देवासुर संग्राम, राम जन्म, सीता जन्म, बाल लीला

•17 अक्टूबर को विद्या अभ्यास, ताड़का वध, मारिच वध, सीता स्वयंवर, राम बारात

•18 अक्टूबर को सीता विदाई, कैकेई-मंथरा संवाद, राम बनवास, चित्रकूट

•19 अक्टूबर को ऋषि मिलन, पंचवटी, सूपर्णखा, सीता हरण, जटायु वध

•20 अक्टूबर को राम विलाप, शबरी, दनुराक्षस वध, कीसकन्धा, बालि वध

•21 अक्टूबर को अशोक वाटिका, लंका दहन, रावण और अंगद संवाद

•22 अक्टूबर को सेतु निर्माण, लक्ष्मण-मेघनाथ

•23 अक्टूबर को कुंभकरण, रावण युद्ध

•24 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन रावण, कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों का आतिशबाजी के साथ दहन।

प्रेस वार्ता में रामलीला के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज, संरक्षक प्रदीप पंडित, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नगर, रोशनी सिंह, विमलेश रावल, ज्योति सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।।

Share